इलाज के दौरान वृद्ध की मौत।



       अयोध्या।  जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान श्रीराम (72) पुत्र स्व. रामकिशोर निवासी कोडापुर शहदरा जिला आजमगढ़ की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है।  
       वृद्ध को सुबह 4.20 बजे  जिला अस्पताल पहुँचाने वाले एंबुलेंस के ईएमटी उदय का कहना है कि वह वृद्ध को इनायतनगर सीएचसी से लेकर आए थे।  वृद्ध को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सीएचसी पर भर्ती किया गया था।  वह खुद ही एंबुलेंस पर सवार हुआ था और यहां उतरा था।  अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वृद्ध की 8.40 बजे मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने