प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आगमन किया राम लला का दर्शन पूजन सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आगमन किया राम लला का दर्शन पूजन सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब
भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के पक्ष में किया प्रचार

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। पीएम का 'रामपथ' पर 2 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हो गया है। सीएम योगी भी साथ हैं। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ है। अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम के साथ हैं। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल लिए हैं। खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही हैं। लोग जयश्री राम के नारे लगा रहे हैं। मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन कर रहे हैं। जिस रामपथ से पीएम का रोड शो निकल रहा है, उसे फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में साधु-संत भी रोड शो में पहुंचे हैं।22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला दौरा है। चुनाव के बीच अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले पीएम हैं। रोड शो से पीएम पूरे देश को साधेंगे। फूलों से सजे रख कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह मौजूद रहे और भारी संख्या में जनता सड़कों पर नजर आई जनता का जन सैलाब सड़कों पर  मोदी जी का आगमन को लेकर लोगों में बहुत ही उत्सुकता दिखाई दी। मोदी जी का आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए जगह-जगह  पुलिस बल टीम मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने