भारतीय जनता पार्टी की चुनावी चौपाल

    अयोध्या। लोकसभा 2024 के चुनाव के मद्देनजर  भारतीय जनता पार्टी रिकाबगंज शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी तथा पन्ना प्रमुखों की एक  बैठक लल्ली देवी गेस्ट हाउस टकसाल में संपन्न हुई।
     इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव शुक्ला ने की। इस कार्यक्रम में अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी द्वारा बूथ अध्यक्षों तथा पन्ना प्रमुखों को सम्मानित किया गया सम्मान की कड़ी में अरुण सोनकर एडवोकेट दिनेश सिंह संजय शुक्ला पंकज तिवारी अमित गुप्ता संदीप मध्यान उमाशंकर जायसवाल अवध नारायण सिंह राघवेंद्र प्रताप सिंह अभिषेक श्रीवास्तव सनी सोनकर राकेश गौड़ दिनेश कनौजिया डॉ मयंक सेठ डॉक्टर सलिल कुमार उर्फ आनंद प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सेवा निबरित परिवहन निगम उत्तराखंड इंद्रदेव पूर्व पार्षद सुधीर नारायण श्रीवास्तव तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्य कर्ता अशोक गुप्ता कन्हैया अग्रवाल जय प्रकाश नारायण पांडे रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के पुजारी पवन मिश्रा तथा शक्ति केंद्र संयोजक चितरंजन श्रीवास्तव आदि रहे।
          ऋषि टोला एवं फतेहगंज की 10 महिलाओं ने शक्ति केंद्र संयोजक चितरंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
          महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में चुनावी रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और कहा कि बहुत थोड़ा समय बचा है आप सब मेहनत कर अधिक से अधिक मतों से अपने कुशल प्रत्याशी लल्लू सिंह को विजई बनाएं।
          मुख्य वक्ता के रूप में आरपी सिंह एवं महिला नेता श्रीमती आशा गौड़ रही।
          सांसद लल्लू सिंह ने उपस्थित सभी बहन एवं भाइयों से संवाद कर आगामी लोकसभा चुनाव में जन समर्थन रूपी आशीर्वाद मांगा उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हम विचारधारा के लिए राजनीति करते हैं उदाहरण स्वरूप जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल ने कहा था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का जब तक उत्थान नहीं होगा तब तक देश का उत्थान नहीं हो सकता है। 

       इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बूथ अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव उर्फ हरि ॐ ने किया।
 
      यह आयोजन जोन प्रभारी जय सिंह उर्फ छोटे पार्षद विजेंद्र सिंह पार्षद अनिल सिंह आदि के नेतृत्व में रहा। विशेष सहयोगी के रूप में संयोजक चितरंजन श्रीवास्तव नगर मंत्री चेतन गुप्ता एवं दिनेश कनौजिया रहे।
     सभा के अंत में सभा अध्यक्ष जगदेव शुक्ला ने अपने वक्तव्य के साथ सभा के समापन की घोषणा की।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने