अयोध्या। गुरु पूर्णिमा ऐसा पर्व तिथि है कि इस दिन लोग अपने-अपने गुरुओं के स्थान पर जाते हैं गुरु से विनती करते हैं गुरु का आशीर्वाद लेते हैं यह दिन गुरुओं से आशीर्वाद लेने के लिए या गुरुओं से कुछ प्राप्त करने के लिए एक विशेष दिन होता है इसी तारतम में महाजनी टोला में भी गुरु पूर्णिमा के पर्व पर 12 घंटे हरि नाम के जाप का अनुष्ठान किया गया। जप के बाद भजन बच्चों द्वारा भी भजन सुनाया गया। तत पश्चात आरती और प्रसाद वितरण हुआ। सेवक राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के साथ किसी भी पूर्णिमा को जप हवन आदि का अनुष्ठान किया जाना बहुत ही लाभकारी होता है। इस पर्व को बड़े खुशी और मन से करने से तमाम प्रकार के कष्टों से छुटकारा तथा अन्य लाभ मिलते हैं।
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर 12 घंटे का जप अनुष्ठान किया गया।
byManas Samachar
-
0