बस्ती। भारत स्वाभिमान और महिला पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत के द्वारा सामूहिक रूप से हरी मैरिज हॉल मालवीय रोड बस्ती में गुरू पूर्णिमा का पर्व भारत स्वाभिमान की महामंत्री एवं आजीवन सदस्य श्रीमती सरोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में अत्यन्त हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
वैदिक यज्ञ कराते हुए योग प्रशिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय ने जीवन में गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कहा कि गुरू अग्नि की भॉति होता है जो उसकी शरण में आता है वह उसको नया स्वरूप देकर उसकी ज्ञान व चारित्रबल को हजारों गुना बढ़ा देता है। गुरु के पास अलग-अलग परिवेश, संस्कार व स्वभाव वाले शिष्य आते हैं पर आचार्य उन सबकों अपना प्रतिरूप बना देते हैं।
इस अवसर पर राम मोहन पाल, चंद्रप्रकाश चौधरी, सार्थक शर्मा, डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी,रश्मि गुप्ता, बबली शर्मा, पुष्पा सिंह, विमला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।