लखनऊ की बड़ी फूल-मंडी पर चला बुलडोजर:प्रशासन ने प्रशासन ने डिप्टी सीएम की बात भी नहीं मानी।

     लखनऊ की  बड़ी फूल मंडी पर प्रशासन द्वारा चलवाया गया बुलडोजर। हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन को 100 साल के लिए 2001 में लीज पर दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने 26 जून 2024 तक खुद से खाली करने का नोटिस जारी कर दिया था।
      गुरुवार दोपहर प्रशासन की टीम चौक स्थित कंचन मार्केट के सामने फूल मंडी में बुलडोजर के साथ पहुंची। यहां सुबह से ही व्यापारी फूल बेच रहे थे। बुलडोजर देख व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही।

        मंडी को बचाने के लिए व्यापारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात की थी। डिप्टी सीएम ने दुकान न हटाए जाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी बुलडोजर चलवा दिया गया। वहीं 29 सितंबर 2019 को फूल मार्केट को विभूति खंड में शिफ्ट करने का फैसला किया गया था।  

    बाजार में शिफ्ट की गई किसानों की दुकान

फूल मंडी में करीब 100 से ज्यादा दुकानें थीं। चौक की फूल मंडी की दुकानों को विभूति खंड के किसान बाजार में शिफ्ट कर दिया गया है।  फूल मंडी के किसानों का कहना है कि यहां के कारोबार से 120 परिवार जुड़े हैं, लेकिन सिर्फ 7 दुकानें ही आवंटित की गई हैं। ऐसे में पूरा व्यापार नहीं हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने