गोंडा रेल हादसे में कई लोगों की मौत, सीएम योगी ने अफसरों को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए।

     गोंडा। यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही  एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। ट्रेन रफ्तार में थी जब हादसा हुआ। हादसा गोंडा स्टेशन के आगे मोतीगंज क्षेत्र में हुआ है। 
      हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हैं। पता चल रहा है कि ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरे हैं। एक डिब्बा काफी दूर जाकर पलटा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिले की सारी एंबुलेंस घटनास्थल पर बुला ली गई है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाने और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। घायलों को रेलवे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ट्रेन का अगला स्टेशन गोरखपुर था। ऐसे में गोरखपुर के आसपास के लोग अपने-अपने परिजनों को तलाश करने के लिए वहां पहुंचे हैं और तलाश कर रहे हैं। रेलवे ने ट्रेन हादसे में किसी जानकारी के लिए हेल्पलाइन 8957400965 जारी किया है, जिससे लोग जानकारी कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने