अयोध्या। 9/2/69 महाजनी टोला में "रामेश्वरम होमस्टे" की शुरुआत, सुंदरकांड के पाठ हवन आरती एवं प्रसाद वितरण भोज प्रसाद के साथ दिनांक 6जुलाई24 से हुआ। होमस्टे के मुख्य अतिथि एडवोकेट तेजभान तिवारी रहे। सुंदरकांड के पाठ में पूरे मोहल्ले के लोगों ने बड़े रुचि के साथ भाग लिया।
पूछे जाने पर:-होमस्टे के मुखिया निखिल तिवारी ने बताया कि मेरी इच्छा हुई की राम की नगरी हम अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों की सेवा करें। इस दृष्टिकोण से हमने होम स्टे का निर्माण कराया। यह होम स्टे आध्यात्मिक दृष्टिकोण से खोला गया है। इस होम स्टे मे छह कमरे लैट्रिन बाथरूम के साथ करवाए गए हैं। प्रत्येक कमरे का नाम अलग-अलग रामायण के थीम पर रखा गया है जैसे:- किष्किंधा, चित्रकूट आदि। इस होम स्टे में सीता रसोई भी बनी है यहां पर रुकने वाले दर्शनार्थी यदि चाहे तो इस रसोई में खाने पकाने का कार्य कर सकते हैं। यदि आवश्यकता होगी तो उन्हें ऑनलाइन खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाएगी। यहाँ पर आने वाले सभी दर्शनार्थियों को दर्शन करने टैक्सी बुकिंग ट्रेन की बुकिंग आदि की सहूलियत उनके आवश्यकता अनुसार भी प्रदान की जाएगी।