बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन स्वाद में अच्छा होने के साथ अन्य गुणों से भी संपन्न है। आयुर्वेद में इसे एक औषधीय फल माना है। इसमें विटामिन सी, ए, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
हृदय के लिए हेल्दी
जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कम करने और बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
मुंह के बीमारियों में भी लाभकारी है
जामुन के पत्तों का रस मुंह के छालों और अन्य मुख रोगों के इलाज में मददगार होता है.
स्क्रीन तथा बालों में भी लाभकारी है
जामुन में विटामिन ए और सी होता है, जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है.
प्रिय पाठक: हमें जो जानकारी मिली वह हमने आपसे शेयर किया। जो सभी के लिए लाभकारी है।