पिकअप से बाइक सवारों की आमने सामने भीषण टक्कर, बाइक चालक का पैर कटकर अलग।


 

 पिकअप छोड़ कर भाग निकला चालक, पुलिस ने घायल को भेजवाया अस्पताल।

       सोहावल -अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल-संजयगंज मार्ग पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक का एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया है। दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 09 बजे हुई। खबर के मुताबिक
इनायतनगर थाने की बारुन पुलिस चौकी क्षेत्र के तरमा गांव के राम सजीवन के बेटे 26 वर्षीय अमित अपने दोस्त के साथ बाइक से सोहावल क्षेत्र में मौसा के घर जा रहा था। अभी संजयगंज बाजार से कुछ आगे ही निकला था कि झलिहन पांडेय का पुरवा गांव मोड पर सोहावल की तरफ से आ पहुंची पिकअप से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान बाइक के मेडगार्ड में पैर फंसकर कट गया। पैर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना होते ही गांव के लोग मदद में जुट गए। एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोस्त सही सलामत रहा। जिसने हादसे की जानकारी परिवारवालों को दी। वहीं मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेजा। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने