थाना इनायतनगर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा।



      अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा।

पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की रची थी हत्या की साजिश, मृतक का साला व उसके दो मित्र गिरफ्तार, पत्नी फरार, साले और बहनोई ने मिलकर ली थी ट्रक, ट्रक की ईएमआई के फाइनेंस के रुपए व ट्रक को हड़पने के लिए साले ने रची थी साजिश, साजिश में पति की हत्या के लिए पत्नी भी हुई शामिल, हत्या के लिए दो मित्रों को भी किया शामिल, गोली मारकर की हत्या, शव को कार में रखकर थाना इनायतनगर के किसान इंटर कॉलेज के पास झाड़ी में था फेंका, साला रिंकू यादव व उसके दोनो मित्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कार बरामद, थाना पूराकलंदर के जिलौदीपुर भदोखर में है मृतक की ससुराल।
     अयोध्या में एक युवक द्वारा भ्रामक सूचना भ्रामक वीडियो डाली गई थी जो शांति भंग करने के उद्देश्य से थी उसी क्रम में थाना राम जन्मभूमि में पंजीकृत संख्या 96/2024 जिसमें एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली गई थी जिसमें उल्लेख किया गया था जिसमें श्री राम जी के फर्जी और गलत तथ्य दिए गए थे। उससे अयोध्या धाम और आसपास के क्षेत्र के लोग उत्तेजित हैं नाराज हैं इसमें फर्जी वीडियो तथा भ्रामक सूचना डालने वालों की तहकीकात की जा रही है इसका मुखिया शाने आलम जिसके द्वारा फर्जी वीडियो डाली गई थी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहां इस तरह से लोग अपनी पहचान छुपा कर कहीं अलग की वीडियो को अयोध्या में जोड़कर सोशल मीडिया पर डाल कर भ्रम फैलाते हैं ऐसे लोगों की तलाश जारी है इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने