38 करोड़ की लागत बनेगा हनुमान मंदिर कॉरिडोर।

       प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में पांच महीने बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए केंद्र और यूपी सरकार तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. इसी कड़ी में संगम तट स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में  कॉरिडोर का निर्माण शुरू कर दिया गया है. हनुमान मंदिर का यह कॉरिडोर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में बनाए गए कॉरिडोर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। 
      इसका भूमि पूजन और शिलान्यास  मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान के साथ किया गया। इस मौके पर हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरि और अन्य संत महात्मा के साथ ही मेला प्राधिकरण के कई अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। कॉरिडोर बनने के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन- पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। प्रयागराज के हनुमान मंदिर कॉरिडोर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। 38 करोड रुपए की लागत से बनेगा यह कॉरिडोर।
      प्रयागराज में संगम किनारे स्थित बड़े हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा मंदिर का काफी महत्व है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने