यूपी के मंत्री नंदी के बेटे-बहू का आगरा एक्सप्रेसवे पर भयंकर एक्सीडेंट, 18 दिन पहले हुई थी शादी

      योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे और बहू की मर्सिडीज कार का आज शाम भीषड़ एक्सीडेंट हुआ है। कन्नौज के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मंत्री नंदी के बेटे अभिषेक की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। लेकिन इस हादसे में दोनों बाल बाल बच गए। 
      यूपी सरकार में मंत्री नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ की ओर आ रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। 

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है इलाज।


हादसे के बाद दोनों मंत्री नंदी के बेटे और बहू दोनों को कन्नौज के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुरूआती इलाज के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है. बेटा अभिषेक और बहू कृष्णिका दोनों ही लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं. दोनों को चोट आई है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने