अयोध्याधाम। इंडियन कौंसिल आफ प्रेस के बैनर तले पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि बढ़ते अपराधों पर रोक लगा पाने मे असफल कानपुर पुलिस द्वारा पत्रकारों का मनोबल तोड़ने के लिए फर्जी मुकदमा बनाकर पत्रकार अवनीश दीक्षित को फंसाया गया है। इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस संगठन इस घटना की निंदा करता है और कहां कि हम लोग यह मांग करते हैं कि प्रकरण के संबंध में पत्रकार अवनीश दीक्षित को तुरंत रिहा किया जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारत समाचार के अयोध्या संवाददाता रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए, वही प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव ने कहा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है और पीड़ित की रिहाई के लिए मांग करता रहेगा।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव, संरक्षक कुशल चंद्र मिश्र, राजेंद्र दूबे , नवनीत कौशल, करण प्रजापति,अमित कुमार, लव पांडेय, अरविंद गुप्ता, ब्रजेश सोनकर, मो गुलजार,नरेंद्।