अतिक्रमण पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, बाउंड्री गिराया, बारात घर की जमीन खाली कराया

    वाराणसी। विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। वीडीए ने बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करा दिया। वहीं बारात घर की जमीन को खाली कराया। अतिक्रमणकारियों को दोबारा किसी तरह का अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी। 

    लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण के अंतर्गत आराजी संख्या 373/2, 373/4, 394/5 प्राधिकरण की अधिकृत भूमि है। इसके कुछ भाग चार प्लाट की बाउंड्रीकरण कर कब्ज़ा किया गया था। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने जेसीबी से बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करा दिया। लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण आराजी संख्या 392, 393 के अंश भाग पर अवांछित तत्वों की ओर से प्राधिकरण की भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कर कब्ज़ा किया गया था। उसे भी ध्वस्त करा दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने