रायपुर नगर निगम के वार्ड परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी

       रायपुर । रायपुर नगर निगम के वार्ड परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 70 वार्डों को लेकर कुल 764 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए थे। इसके बाद पं रविशंकर शुक्ला वार्ड का नाम यथावत रखा गया। कुछ वार्डों की सीमा भी आपत्ति के बाद परिवर्तन किया गया है।

     परिसीमन में पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड को वैसा ही रखा गया। इस वार्ड में विवाद ज्यादा था। बाकी 69 वार्डों की जनसंख्या में बदलाव हुआ। 

      कुछ वार्डों की सीमाएं स्पष्ट नहीं थी, जिन्हें भी अंतिम प्रकाशन में स्पष्ट कर दिया गया है। 

     साथ ही करीब 53 हजार वोटर्स का वार्ड भी बदला है। बता दें कि परिसीमन से शहर के करीब चार लाख वोटर प्रभावित होंगे। निगम चुनाव से पहले अब इन वोटरों को मतदाता सूची और आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। गत दिनों महापौर सहित 30 पार्षदों ने हाई कोर्ट में परिसीमन को लेकर याचिका भी दायर की है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने