राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र-2024-25 हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30.09.2024.

अयोध्या 06 सितम्बर 2024 (सू0वि0)ः-जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने सूचित है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है, जिस क्रम में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र-2024-25 हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30.09.2024, पोस्ट मैट्रिक/टॉप क्लास छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 सितम्बर 2024 की गयी है। इच्छुक पात्र दिव्यांग छात्र/छात्राएं ससमय अपना आवेदन कर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र-2024-25 हेतु विस्तृत विवरण एवं जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइट  www.scholarships.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अयोध्या ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने