भाकियू संघर्ष मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष ने  सौंपा खण्ड विकास अधिकारी  को ज्ञापन।



          सिधौली सीतापुर।भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के तत्वाधान में एक बैठक सिंधौली जिला सीतापुर के ब्लाक सिंधौली में की गई जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याऔ को लेकर विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, सिधौली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ  पात्रों को न मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के युवा जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाल , युवा जिला संगठन मंत्री मुकेश कुमार,महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष पूनम,महिला ब्लॉक संघठन मंत्री माया,ग्राम पंचायत अध्यक्ष रामकुमार ,ग्राम उपाध्यक्ष भग्गल , ब्लॉक उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत अध्यक्ष रामकुमार राजपूत सहित दर्जनों किसान पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे जिसकी जांच खण्ड विकास अधिकारी द्वारा  जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह ऐसा विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है तो जल्द ही एक ब्लॉक परिसर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने