अयोध्या के उप चुनाव में पार्टी के लोगों ने ही बढ़ाई सीएम योगी की मुसीबतें। मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले ही बनी चुनौती

     मिल्कीपुर उप चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के भारतीय जनता पार्टी में तनाव की स्थिति। पार्टी के अंदर ही नेताओं के बीच कलह खुलकर सामने आ गई है जिससे चुनाव में नुकसान की संभावना बन गई है। बुधवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सार्वजनिक तौर पर एक कार्यक्रम में बीजेपी के ही नेता को अपराधी बताते हुए पार्टी के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
         जल्द ही अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव होना है।  इस प्रतिष्ठा की सीट को सीए्म योगी आदित्यनाथ ने ख़ुद जिताने की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में पार्टी के अंदर यदि गुट बड़ी चलती रही तो इस सीट को झटका लग सकता है।

आपसी कलह से हो सकता है, बीजेपी को नुकसान
   गुरुवार को अयोध्या में बीजेपी की सदस्यता का कार्यक्रम था, जिसमें पूर्व सांसद लल्लू सिंह ये कहकर कार्यक्रम से चले गए कि वो माफियाओं के साथ मंच शेयर नहीं कर सकते हैं। सियासी जानकारों का अगर पार्टी नेतृत्व ने इस कलह को शांत नहीं किया तो मिल्कीपुर उपचुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा. 


     एक तरफ पूरा संगठन उपचुनाव की तैयारी में लगा है दूसरी तरफ कलह कहां ले जाएगी बीजेपी इस सीट पर जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव में हार का बदला लेना चाहती है। जिससे प्रदेश में अच्छा संदेश जा सके। लेकिन पार्टी में कल से स्थिति बिगड़ सकती है।


     बीजेपी पूर्व सांसद लल्लू सिंह का नाराजगी को व्यक्तिगत बता रही है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक पूर्व सांसद बीजेपी से नहीं बल्कि बीजेपी एक नेता से नाराज है. इसलिए उन्होंने उस कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने