अयोध्या सिंगल फाउंडेशन उदयपुर द्वारा भरतात्मा पुरस्कार भरतात्मा अशोक जी सिंघल के वेद पुरस्कार 2024 अयोध्या में संपन्न हुआ। अब चाहिए पुरस्कार कार्यक्रम दिल्ली में संपन्न कराया जाता रहा है अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने के बाद इस बार आठवां भरतात्मा पुरस्कार का आयोजन अयोध्या में किया गया।
इस कार्यक्रम में संत गोविंद देवगिरी भैया जी जोशी संपत राय रामचंद्र जोशी आदि मुख्य रूप से रहे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रहे।
अपने वक्तव्य में योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अशोक सिंघल जी को और भी जीवंत बनाए रखने के लिए वेद पुरस्कार संपन्न हुआ। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों को, उत्कृष्टतम विद्यार्थियों को, उत्कृष्टतम शिक्षकों को और उत्कृष्टतम संस्था को संस्था द्वारा पुरस्कार प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा यह पुरस्कार पहली बार अयोध्या धाम में होने जा रहा है। यह अशोक जी की कर्म साधना की स्थल है, इसलिए इस पुरस्कार का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल जी ने काशी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री उस समय प्राप्त की थी जब कि यह डिग्री प्राप्त करना दुर्लभ हुआ करता था। इनका जीवन साधारण था और सनातन धर्म को समर्पित था। उन्होंने एक बार आज़मगढ़ में गौ रक्षक की हत्या हुई थी वहां मैं भी पहुंचा था उसके तुरंत बाद ही अशोक सिंघल जी भी वहां पहुंचे वहां पहुंचकर गौ संरक्षक के घर गए उन्हें सांत्वना दी और तब तक आजमगढ़ में रहे जब तक हत्यारे को जेल नहीं भिजवा दिया।
इस कार्यक्रम में गुल्ल पल्ली कार्तिकेय शर्मा, धनपति वेदांग मंदार शहरकर, नारायण लाल शर्मा, कुलपति गौर चंद्रमौली,डॉक्टर एस अनंत रामायण गणपति गल आदि को पुरस्कृत किया गया। द राजा वेद काव्य पाठशाला, आचार्य गोपाल चंद्र मिश्र वैदिक उन्नयन संस्थान, श्री दत्तात्रेय वेद विद्या गुरुकुलम के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।