औरैया में एक घंटे के लिए डीएम ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बैठाया, अफसर बनकर सुनी फरियाद

      औरैया में डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की कार्यशैली से प्रेरित होकर एक क्लास 11 की छात्रा डीएम से मिलने पहुंच गई। छात्रा ने डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी से कहा मुझे आप जैसा बनना है। इस पर इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम की कुर्सी से उठ गए और कहा आज आप डीएम बनकर कार्यभार देखो। आज यह सपना मैं पूरा किए दे रहा हूं। आगे मेहनत से पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल कर लो। एक घंटे के लिए डीएम की कुर्सी पर बैठकर छात्रा ने फरियाद सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
       बेला निवासी महेंद्र पाल सिंह भदौरिया की पुत्री सुप्रिया भदौरिया शनिवार को अपने भाई अनुज भदौरिया के साथ औरैया गई थी। इसके बाद वह सुप्रिया भाई के साथ ककोर स्थित जिला मुख्यालय पहुंची और डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी से मिली। छात्रा सुप्रिया ने डीएम से कहा कि आपकी कार्यशैली से प्रभावित हूं। आपने फरियादी के पराठे खाए और बुजुर्ग महिला को सरकारी गाड़ी से घर भिजवाया। इसलिए वह भी आपके जैसा अधिकारी बनना चाह रही है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने