शामली। शामली से होकर गोरखपुर तक नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की कार्यवाही शुरू हो गई है। अब अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि एक्सप्रेस वे को हरियाणा के पानीपत से शामली होते हुए गोरखपुर तक ले जाया जाएगा।
इस नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को भेज दिया गया है।15 अक्तूबर 24 तक इस ग्रीन फील्ड का रोड मैप आने की उम्मीद है।