मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेशनल टास्क फोर्स के चेयरमैन




     अयोध्या। एनटीएफ के चेयरमैन अशोक भारद्वाज ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या में डीआरटीवी सेन्टर का निरीक्षण किया। जिला छय रोग अधिकारी अयोध्या  डॉक्टर संदीप कुमार शुक्ला ने डॉक्टर अशोक भारद्वाज को पुष्प गुच्छ भेंट देकर स्वागत किया।              डॉक्टर अशोक भारद्वाज द्वारा डीआरटीबी सेन्टर में नोटिफिकेशन रजिस्टर, लैब, रजिस्टर व डीआरटीबी वार्ड का निरीक्षण किया। 
       डीआरटीबी सेन्टर को और सुदृढ़ करने हेतु प्रधानाचार्य व नोडल डीआरटीबी सेन्टर डाक्टर एसके वर्मा, डाक्टर अंजुमन चौधरी को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में चलने वाले सभी विभागों की ओपीडी का 5 प्रतिशत मरीजों का एक्सरे, नाट टेस्ट कराने की सलाह के साथ ही ईपी टीबी के मरीजों का एक्सरे एवं नॉट टेस्ट और वार्ड में भर्ती मरीजों का टीबी की स्क्रीनिंग कराने हेतु निर्देशित किया। सभी विभागों का डाटा तैयार करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ बिना लक्षणों जैसे शुगर ब्लड प्रेशर एचआईवी तंबाकू का उपयोग करने वाले मरीजों का एक्सरे एवं नॉट टेस्ट कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ साथ जिला छय रोग अधिकारी को भी निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने