बरेली : धर्मस्थली पर बिना अनुमति लिए हुए कराया जा रहा था निर्माण, बवाल होने पर प्रबंधन ने खुद ही किया गया निर्माण तोड़ा।

       बरेली। किला थाना क्षेत्र में मलूकपुर चमन मठिया के पास एक धर्मस्थल में चोरी से निर्माण करने पर लोगों ने किया हंगामा। पार्षद की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की दखलंदाजी से धर्मस्थल प्रबंधन ने खुद ही निर्माण को गिरा दिया।
        मलूकपुर चमन मठिया के पास वर्षों पुरानी मंसूरी मस्जिद है। इसके ऊपरी हिस्से में गुंबद बनाने व टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। आसपास के लोगों ने छत से देखा तो इसकी जानकारी हुई। तब वार्ड 44 के पार्षद नीरज कुमार ने किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को कॉल करके धर्मस्थल में बिना अनुमति निर्माण की जानकारी दी। इस बीच वहां पार्षद के साथ ही काफी लोगों की भीड़ लग गई। दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
        पुलिस ने निर्माण करा रहे लोगों से अनुमति दिखाने के लिए कहा तो वह दिखा नहीं सके। इस पर भीड़ और उग्र हो गई। तब पुलिस ने मुतवल्ली जीशान से कहा कि फिलहाल निर्माण तुड़वा दिया जाए। भविष्य के लिए हिदायत दी गई कि एसडीएम से अनुमति लेकर ही निर्माण कराया जाए। ईश्वर निर्माण करता मान गए। किए गए निर्माण को शाम तक तोड़ डाला
         किला थाने के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि मस्जिद वहां पहले से है। बिना अनुमति के गुंबद लगाने व टाइल लगाने का काम चल रहा था। इसको रुकवा दिया गया। संचालकों ने खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ दिया। शांति व्यवस्था बनी हुई है। यदि कोई किसी प्रकार का बवाल करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने