लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। आज की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में यूपी एग्री परियोजना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना में 8 मंडलो के 28 जनपद शामिल हैं। बुंदेलखंड, विंध्य, देवीपाटन मंडल,आजमगढ़ मंडल शामिल. लगभग 4000 करोड़ की परियोजना छह साल के लिए होगी।
इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 1166 करोड़ तथा विश्व बैंक 2737 करोड़ व्यय किया जाएगा. परियोजना द्वारा प्रमुख फसलों की उत्पादकता गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य और मार्केट सपोर्ट सिस्टम खड़ा किया जाएगा. कृषि क्षेत्र के लिए SEZ बनाने का प्रस्ताव लाया गया.