अयोध्या। अयोध्या के प्रेस क्लब मे निषाद समुदाय की बैठक संपन्न हुई.. जिसमे 5 अप्रैल को हुई निषाद जयंती समारोह की समीक्षा की गई।कार्यक्रम के दौरान निषाद जयंती के अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री का स्वागत सम्मान किया गया। बैठक के बाद निषाद राज जयंती के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने अपना इस्तीफा दिया। और चुनाव भी कराया गया जिसमें सभी की सहमति से श्री रामदुलार निषाद को नए अध्यक्ष और हेमंत निषाद को महामंत्री पद पर कार्यभार सौपा गया। वही प्रयागराज पूर्व सीएमओ निषाद राज जयंती के संरक्षक डॉक्टर नानक शरण और पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने बताया कि जब भी निषाद राज जयंती मनाई जाती है तो उसके बाद हम लोग समीक्षा बैठक करते हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जो कार्य किया गया जिसमें अच्छाइयां कमियां क्या रहे उसे पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। और होने वाले 2025 में निषाद जयंती समझ में दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमी आलापुर के रहने वाले श्री रामदुलार निषाद को नए अध्यक्ष बनाया गया और हेमंत निषाद को महामंत्री पद पर चुना गया। कार्यक्रम के अंत में सभी निषाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित चुने गए सदस्यों का माला पहनाकर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर जितेंद्र निषाद डॉ विजय निषाद मनीराम निषाद राहुल निषाद गंगाराम निषाद अमरजीत निषाद अनिल निषाद लालमणि निषाद अनिका प्रसाद कुश निषाद निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।