अयोध्या। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की शाखा अयोध्या द्वारा सेवानिवृत कर्मचारी राम मूर्ति यादव एवं अमरपाल तिवारी नलकूप मिस्त्री के तृतीय एसीपी 26 वर्ष की सेवा पर विभाग द्वारा लाभ न दिए जाने के कारण संघ द्वारा वार्ता एवं पत्र के माध्यम से कई बार निवेदन एवं प्रयास किया गया परंतु अधीक्षण अभियंता द्वारा जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखने के कारण अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल अयोध्या के कार्यालय के समक्ष विवस होकर आज धरने पर बैठना पड़ा। यह निर्णय लिया गया कि जब तक दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह धरना चलता रहेगा। इसी क्रम में आज दिनांक 20.11.24 को अधीक्षण अभियंता एवं संघ के पदाधिकारी के मध्य वार्ता हुई और उनके द्वारा यह आश्वासन किया कि दिया गया कि 10 दिसंबर तक हम आपकी मांगों को पूरा कर देंगे उनके आश्वासन के कारण संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया की 10 दिसंबर तक धरने को स्थगित कर दिया जाए। धरने की अध्यक्षता सनत कुमार सिंह तथा संचालन जिला मंत्री विकास सिंह ने किया धरने में कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष चंद्रपाल कोषाध्यक्ष राम तेज यादव बलराम विश्वकर्मा दयाराम यादव मुन्नीलाल रामानंद सागर जगदीश कुमार भोला प्रसाद लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता कृष्णकांत रामकुमार राम सजीवन सिंह शेषनारायण उपाध्याय हनुमान प्रसाद राजकुमार श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।
सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा अयोध्या ने दिया धरना।
byManas Samachar
-
0