मिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद अवधेश प्रसाद का बड़ा फैसला, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन।

          मिल्कीपुर उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा दावा किया है.सपा सांसद मिल्कीपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुए जिसमें उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को निरस्त कराने की मांग को लेकर कोर्ट जाएंगे।
          सपा सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी ने हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट से बहुत बड़े वकीलों से राय ली है और उन्होंने ये बताया कि मामला बहुत गंभीर है यहां तक कि जो वरिष्ठ वकील आए थे उन्होंने जब सारी धमकियां सुनी तो कहा कि ये गंभीर मामला है. चुनाव तो रद्द हो जाएगा और जो-जो अधिकारी है, जिन्होंने बटन को अपनी उंगली से दबाया है उन पर केस भी चलेगा और उन्हें जेल जाने से अब दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी।
            मिल्कीपुर उपचुनाव में हार को देंगे चुनौती।
         अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश के तमाम सांसदों को जानकारी है कि इस चुनाव को लूटा गया है। इस चुनाव को जनता ने नहीं पुलिस अधिकारियों, एसडीएम और तमाम अधिकारियों ने लूटा था जिन्हें कम से कम दो सौ वोट डालने का कोटा दिया गया है. जिसका सबूत भी हमें मिल गया है। जिसमें कहा गया है कि बाबा की इज्जत का सवाल है। उन्होंने कहा कि बाबा की इज्जत नहीं जाने दी जाएगी। तो सारे सबूत हमारे पास हैं।

            

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने