अयोध्या के थाना हैदरगंज के धोबना चौराहा पर पुलिस की बर्बरता।

      अयोध्या। अयोध्या धाम दर्शन के लिए बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं पर थाना हैदरगंज पुलिस द्वारा धोबना चौराहा पर जमकर पीटा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालु बिना किसी उकसावे के शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे थे, जब पुलिस ने उन पर बर्बर तरीके से कार्रवाई की। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उन्हें रोका और मारपीट की।
       इस मामले ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
       अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है, लेकिन घटना ने अयोध्या की छवि को प्रभावित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने