साल 2025 का सबसे बड़े उत्सव महाकुंभ अब खत्म होने वाला है। 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग पावन डुबकी लगाने पहुंचे। इसमे बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शरीक हुए। अब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे हैं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई। भारी भीड़ के बीच आम लोगों की तरह ही अक्षय कुमार इसमें शामिल हुए और स्नान किया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
महाकुंभ में अक्षय कुमार ने लगाई आस्था की डुबकी, भारी भीड़ के बीच किया कुछ ऐसा, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग।
byManas Samachar
-
0