यूपी में सपा की सरकार बनते ही सबसे पहले 'नपेंगे' ये अधिकारी, चाचा ने कर दिया ऐलान।

इटावा के जसवंतनगर कस्बे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और समाज के कमजोर तबकों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी।
            उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की लूट जारी है, अब नौकरशाही हावी है तथा वे रिश्वतखोरी व कमाने में लगे हुए हैं और जनता की किसी को भी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों की सूची अभी से बनाकर रख ले। सपा सरकार आते ही भ्रष्ट अधिकारी सबसे पहले नपेंगे। बीजेपी विधायक तथा मंत्रियों की भी सुनवाई नहीं हो रही है।

सपा विधायक ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि कुंभ के मेले में कितने लोग स्नान कर रहे हैं इसकी गिनती तो उनके पास है, मगर उसमें हजारों लोग जो मरे हैं उसकी सही आंकड़े या गिनती उनके पास नहीं है यदि है तो वे बताना नहीं चाहते। 2027 में जब सपा की सरकार बनेगी तब जनता को बता दिया जायेगा कितने लोग महाकुंभ की भगदड़ में मर गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने