"योगी आदित्यनाथ" अपनी भतीजी की शादी में पौड़ी पहुंचे, महिलाओं ने दिया गुलाब का फूल

          पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक पारीवारिक कार्यक्रम में भाग लेने शुक्रवार को पौड़ी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। वे अपने गांव पंचूर पहुंचे। भतीजी की शादी में शामिल होने सीएम योगी अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। शुक्रवार को भतीजी की शादी के कार्यक्रम में शामिल होते सीएम योगी आदित्यनाथ नजर आए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ अलग अंदाज में दिखे। सीएम योगी इस दौरान मुस्कुराते हुए लोगों से मिलते दिखे। कार्यक्रम में आई महिलाओं ने सीएम योगी को फूल देकर स्वागत किया। सीएम योगी सभी से गुलाब लेकर मुस्कुराते दिखे। इस दौरान वे बच्चों से खेलते भी दिखे।
          सीएम योगी की भतीजी अर्चना की शादी की तैयारियां लगातार चल रही है। पंचूर गांव में आज विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। इस खास मौके पर सीएम योगी स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले सीएम योगी अपने पैतृक गांव पहुंचे। वहां उन्होंने शादी की तैयारियों का जायजा लिया और परिवार के साथ समय बिताया। सीएम मेहंदी समारोह में भी शामिल हुए और विवाह से जुड़ी तैयारियों का हिस्सा बने।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने