बस्ती में बनाया जाएगा हनुमानगढ़ी, 1.31 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी।


       बस्ती। नगर पंचायत हर्रैया कस्बे के हनुमानगढ़ी नगर के जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है, यह ward (7) के अंतर्गत पड़ता है। इसके विकास के लिए एक करोड़ 31 लाख तीन हजार धन का प्रस्ताव की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही प्रथम किस्त का 40 लाख धन नगर पंचायत को अवमुक्त कर दिया है। 

परियोजना का उद्देश्य, परियोजना की विशेषताएँ

मंदिर विकास के लिए वंदन योजना अंतर्गत एक हाल निर्माण, बेंच एवं वाटर कूलर, शेड, स्ट्रीट लाइट, इंटरलाकिंग सड़क, सीसी रोड निर्माण साथ मंदिर रंगरोगन व अन्य मरम्मत कार्य कराकर जाएगा। हनुमानगढ़ी मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालु दूर.दूर से भगवान हनुमान के दर्शन के लिए आते हैं।
          
मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार

हनुमानगढ़ी मंदिर का जीर्णोद्धार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और मंदिर की संरचनात्मक स्थिति को सुधारने के लिए किया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में सुविधाओं का सुधार करना, जलनिकासी की व्यवस्था को ठीक करना, मंदिर के प्रवेश द्वार को नया रूप देना और अन्य बुनियादी ढांचे का जीर्णोद्धार करना है। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने