योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी के सभी जिलों में मनाया जाएगा जश्न। यह कार्यक्रम 25 मार्च से 3 दिन तक का आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस पर आदेश भी जारी कर दिया हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि 'यूपीः भारत सरकार का ग्रोथ इंजन' की थीम को केंद्र में रखते हुए आयोजित कराया जाए।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा तथा विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के लिए सीडीओ, एडीएम अथवा एसडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रदर्शनी के लिए ऐसा स्थान का निश्चित किए जाने के निर्देश दिए, जहां लोगों आसानी से पहुंच सके तथा ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदर्शनी को देख सकें।