इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
डीजीपी प्रशांत कुमार व एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बुधवार को सभी पुलिस कप्तानों व पुलिस कमिश्नरों को कई निर्देश दिए और उनकी जिलों की कानून-व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। एडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि सभी को संवेदनशील स्थानों में निकलने वाले जुलूसों से पहले शांति समितियों के साथ बैठक कर लेने को कहा है। धर्मगुरुओं से भी बात करने के निर्देश हैं। साथ ही यह भी कहा है कि किसी नए जुलूस को निकालने की अनुमति किसी सूरत में न दी जाए। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।