पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि, चैत्र नवरात्र अयोध्या का महत्वपूर्ण पर्व है। ये लाखों वर्ष की पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि, पिछले साल ऐसा महौल बनाया गया था कि लोग अयोध्या न आए। इस वजह से कम लोग अयोध्या आए थे। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसा कोई बयान न आए जिससे लोग डर जाएं।
विपक्ष में दैत्य गुरू शुक्राचार्य की आत्मा कर गई प्रवेश'
सरकार पर विपक्ष की टिप्पणी पर बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि विपक्ष की आत्मा में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की आत्मा प्रवेश कर गई है. सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह कहा बेचारे बुजुर्ग हैं सांसद उनका सम्मान कीजिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संभल में खुदाई को लेकर दिए बयान पर बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ नहीँ कहा। मोदी सरकार द्वारा ईद के मौके पर मुस्लिमों को किट वितरित किये जाने पर पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को पता है कि आज के मुस्लिम पुराने हिंदू हैं।