प्रदेश के
सभी बिजली कार्यालय 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने डिस्कॉम में यह सुनिश्चित करा लें कि कैश काउन्टर सहित उपभोक्ताओं से संबंधित सभी कार्य सामान्य दिवसों की तरह किए जाएं तथा बिजली खरीद के लिए सभी कार्यवाही पूरी कर ली जाएं। बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय 29 व 30 मार्च को खुला रहेगा। इस संबंध में महाप्रबंधक मुख्यलाय डा. लक्ष्मण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों दिन अन्य दिनों की तरह ही सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।