महाकुंभ के समाप्त होते ही व्यापार‍ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है व्यापारियों का धंधा बंद सा हो गया था स्‍थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।

      प्रयागराज। महाकुंभ मेलासमाप्त होने के बाद  जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग को खोल दिया गया है। इससे जहां यातायात सामान्य की स्थिति में आ गया है, वहीं खाद्य सामग्री से भरे वाहन भी शहर में आने जाने लगे हैं। 33 दिन बाद बाजारों में अब चहल-पहल दिखाई पड़ने लगी है।

       जिससे दुकानदारों के साथ आमजन को भी राहत मिली है। बीते डेढ़ महीने से जाम के कारण बड़े वाहन शहर में नहीं आ पा रहे थे। बाजार में बच्चे माल की कीमत बढ़ गई थी।  
         महाकुंभ मेला के दौरान जगह-जगह बैरिकेडिंग  और यातायात व्यवस्था बदले जाने से व्यापक रूप से प्रभावित खाद्य कारोबार ने गुरुवार से कुछ हद तक रफ्तार पकड़ लिया है। चौक, मुट्ठीगंज, कटरा, सुलेमसराय, मुंडेरा बाजार में खरीदारों की भीड़ नजर आने लगी है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्‍यापार‍ियों का कहना है कि अब होली का बाजार तेजी से चढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने