अयोध्या। शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में"हमारे समय की चुनौतियां और स्त्री विमर्श"पर सेमिनार दोपहर एक बजे से शुरू होगा,सेमिनार कि मुख्य वक्ता वरिष्ठ हिंदी व अंग्रेजी कविताओं की लेखिका पूनम सूद चावला ,डाक्टर बुशरा खातून,डॉ पूनम यादव, डॉ विशाल श्रीवास्तव,ऊष्मा सजल,डॉ कल्पना कुशवाहा और डॉ नीता पाण्डेय जी होंगी।कार्यक्रम का संचालन जलेस के कोषाध्यक्ष और ट्रस्ट के सदस्य मुजम्मिल फिदा करेंगे,।
ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि महिला दिवस पर जिले के हर वर्ग और क्षेत्र में काम करने वाली नारी शक्तियों जिन्होंने स्वय अपने आपको समाज में स्थापित करके समाज को आगे बढ़ा रही है उनको "स्वयं सिद्धा नारी" सम्मान से सम्मानित किया जाएगा,
ट्रस्ट की सदस्य पूजा श्रीवास्तव,ने कहा कि कल के कार्यक्रमों की पूरी तैयारी कर लिया गया है,तैयारी में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंहा,अखिलेश सिंह,जयप्रकाश श्रीवास्तव,संदीप सिंह,शिवधर द्विवेदी,महावीर पाल,धीरज द्विवेदी,मांडवी सिंह,राजीव श्रीवास्तव सभी लोग लगे है।आप सभी लोग कार्यक्रम स्थल प्रेसक्लब में दोपहर 1 बजे पहुंचकर कार्यकम को सफल बनाए।