अयोध्या में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय राम संग्रहालय, जानें क्या है खासियत।



अयोध्या समाचार:
 रामनगरी में 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय श्री राम संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इस संग्रहालय में प्रभु राम के जीवन से जुड़े 16 संस्कारों में से अंतिम संस्कार को छोड़कर बाकी सभी संस्कारों की व्यवस्था की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय श्री राम संग्रहालय में पूरे विश्व में श्रीराम से जुड़े साक्ष्यों को स्थापित किया जाएगा. साथ ही, भगवान राम से जुड़े तमाम प्रसंग संग्रहालय में संरक्षित और प्रदर्शित भी किए जाएंगे। 15.5 बीघा जमीन में 100 करोड़ की लागत से इस संग्रहालय का निर्माण होगा. इस बात की जानकारी अयोध्या पहुंचे, श्री राम वनगमन पर शोध करने वाले डॉक्टर रामअवतार ने दी है. 19 बार अयोध्या से जनकपुर और रामेश्वर तक की यात्रा करने वाले डॉक्टर रामअवतार के नेतृत्व में श्री राम संस्कृत शोध संस्थान अयोध्या में संग्रहालय का निर्माण करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने