सुल्तानपुर: मुंबई का सफर हुआ आसान, पांच मई से चलेगी विशेष ट्रेन।


  
          सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालित होने से उन यात्रियों को सुविधाएं होंगी जो परिवार संग छुट्टियों का आनंद लेने महाराष्ट्र जाने की योजना बनाए हैं। इसके अलावा वहां से उत्तर प्रदेश लौटना चाहते हैं।
           आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या संख्या 04212 व 04211 के तहत चलेगी। गाड़ी संख्या 04212 सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल पांच मई से 14 जुलाई तक हर सोमवार को सुल्तानपुर से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 02:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुल्तानपुर के लिए 6 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन एलटीटी से शाम 04:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:00 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।
             स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर होगा। इस गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) के बीच चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 11-11 फेरों में किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि इस ट्रेन में यात्रा से पहले अपना टिकट बुकिंग समय रहते करवा लें क्योंकि ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेन के संचालन का शेड्यूल मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने