गोंडा: 122 ट्रेनें निरस्त, गोंडा पर भी पड़ेगा असर।


         गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे ने 12 अप्रैल से 3 मई तक 122 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 28 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इससे कई ट्रेनों का गोंडा से आवागमन नहीं होगा जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी।
       पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर पीके अस्थाना के अनुसार गोरखपुर-गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच 3.5 किलोमीटर एवं कुसम्ही- गोरखपुर से गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के बीच 14 किलोमीटर के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने के लिए 22 दिन तक ब्लॉक दिया गया है। इस दौरान 122 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसमें गोंडा -सीतापुर पैसेंजर ट्रेन, बहराइच से गोंडा होकर गोरखपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, दरभंगा- अमृतसर, गोरखपुर- लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र, सत्याग्रह, गोमती नगर -गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ ही 28 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इनमें आम्रपाली, कोनोल, शहीद, पोरबंदर, बाघ, कामाख्या से वैष्णो देवी, सप्तक्रांति, वैशाली, बांद्रा, गुवाहाटी से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनों के वर्तमान मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेनें बाराबंकी-अयोध्या के बीच चलाई जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने