अयोध्या को सुरक्षा के कवच में कर दिया गया था जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके और श्रद्धालुओं को सरलता से दर्शन का मौका मिले। शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर बैरीकेडिंग की गई, जबकि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
घाट पर बनाई गई आकर्षक प्रभु श्री राम की रंगोलियों ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया। देर शाम तक लोग यहां पहुंचते रहे और सेल्फी लेते हुए इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
Tags
राम जन्म उत्सव पर