20 वर्ष बाद खोये हुए रिंकू यादव लौटे अपनें घर।


       सुल्तानपुर। पूरे वेलंभी मजरे हलियापुर से 20 वर्ष पहले लापता युवक रविवार को अचानक घर पहुंच गया। युवक को जीवित देखकर परिजनों को अपनी आंखों पर एतबार ही नहीं हुआ। परिवार के लोग खुशी से बिलख पड़े।
       गुजरात के सूरत शहर में अपने भाई धर्मराज यादव के साथ नौकरी कर रहे रिंकू यादव 20 वर्ष पहले घर आए थे। तब उनकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। इसी दौरान वह घर से लापता हो गए थे। रिंकू सिर्फ इतना ही बता पाए कि उन्हें नैनीताल में एक व्यक्ति ने अपने घर पर रखा था। किसी तरह वे वहां से भाग निकले। कुछ लोगों की मदद से वह लखनऊ पहुंचे।
       वहां से पैदल छह दिन बाद हलियापुर के बाबागंज चौराहे पहुंचे। चौराहे पर अनिल सिंह ने उन्हें पहचान लिया और लेकर घर आए। रिंकू के पिता सियाराम ने बताया कि बेटे के मिलने की उम्मीद खो दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने