जगदलपुर| महापौर संजय पांडे मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सरयू घाट पहुँच कर दर्शन कर स्नान किए उसके बाद रामलाल एवं संकट मोचन हनुमानगढ़ी के दर्शन व पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं नगर वासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। महापौर संजय पांडे ने नगर निगम अयोध्या के विकास कार्यों को देखा। राम मंदिर ट्रस्टी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी मुलाकात की। यहां सेवा दे रहे कारीगरों का भी हाल-चाल जाना। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रमेश मिश्रा एवं सेवादार राम शंकर यादव से मुलाकात कर मंदिर संबंधी विषयों पर बातचीत की।