अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी।

अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी।

          अयोध्या। राम मंदिर परिसर में निर्मित सप्त मंडपम व परकोटा के मंदिरों में श्रीविग्रह की स्थापना गंगा दशहरा यानी पांच जून पर होगी। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सीएम इससे पहले 23 मई को भी अयोध्या पहुंचेंगे और हनुमानगढ़ी परिसर में बने हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करेंगे।सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी एक पखवाड़े के भीतर दो बार अयोध्या आएंगे। 23 मई को हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम के लोकार्पण समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने हनुमानगढ़ी जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। लोकार्पण समारोह का शुभारंभ 22 मई को ही अनुष्ठानों के साथ हो जाएगा। अधिकारियों ने गद्दीनशीन महंत के शिष्य डॉ. महेश दास, सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास सहित अन्य संतों से मिलकर समारोह की रूपरेखा तैयार की।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने