अयोध्या में 10 स्थानों पर लगेगा श्रीराम स्तंभ।


          भगवान श्रीराम की वन गमन यात्रा की स्मृतियों को  बनाए रखने के लिए अयोध्या में दस प्राचीन स्थलों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। इसकी तैयारी तेज हो गई है। हाल ही में विहिप की एक बैठक भी कारसेवकपुरम में हुई। बैठक में तय किया गया कि श्रीराम स्तंभ लगाने का काम नंदीग्राम भरतकुंड से किया जाएगा। 
सभी दस स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है।
         नंदीग्राम भरतकुंड वही स्थान है जहां भरत ने 14 वर्षों तक तप किया था। 
          बताया जा रहा है कि यह श्रीराम स्तंभ लगाने की अनुमति विहिप को पुरातत्व विभाग से नहीं मिल सकी है। इसके चलते अब पहला श्रीराम स्तंभ नंदीग्राम भरतकुंड पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। 
          स्तंभ लगाने के लिए चिन्हित किए गए 10 स्थान
- रामनगरी में 10 स्थान चिन्हित किए गए हैं जो राम की वनगमन यात्रा के गवाह हैं और त्रेतायुगीन माने जाते हैं। इन स्थलों पर राम मंदिर परिसर, रामकुंड, हनुमान भरत मिलन नंदीग्राम, भरतकुंड नंदीग्राम, जटा कुंड नंदीग्राम, दशरथ समाधि बिल्वहरि घाट, विभीषण कुंड, सुग्रीव कुंड, हनुमान कुंड व सीता कुंड शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने