अयोध्या में रामलला का दर्शन हुआ अब आसानआईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज।


           अब भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या में जाकर रामलला के दर्शन करनें के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। इस पैकेज के अंतर्गत भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी रामभक्तों को सस्ते और सुविधाजनक ढंग से राम मंदिर के दर्शन कराएगी। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु इसके दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। हालांकि, कई लोग पैसों की कमी और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को देखते हुए अयोध्या नहीं आ पाते हैं। इसलिए आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज लेकर आया है। 
          इस पैकेज का नाम रामलला दर्शन अयोध्या है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। होटल में ठहरने की व्यवस्था से लेकर खाने पीने का इंतजाम सब कुछ आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 
           पैकेज के तहत 1 रात और 2 दिन तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड NDR012 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं अयोध्या में घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की गई है।
            आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 जुलाई, 2025 को दिल्ली से हो रही है। पैकेज में श्रद्धालुओं को अपना बैगपैक करना है बाकी सभी सुविधाएं आईआरसीटीसी द्वारा की जाएंगी। 
             इस टूर पैकेज का किराया अकेले यात्रा करने पर 16,020 रुपये  दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,040 रुपये  तीन लोगों के साथ यात्रा करनें पर प्रति व्यक्ति 9,510 रुपये किराये के रूप में निर्धारित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने