प्रदेश में हुआ पौधरोपण 37 करोड़ 21 लाख पौधे, सीएम योगी ने अयोध्या में किया पौधरोपण; अयोध्या जिला रहा टॉप पर।



         मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में  प्रदेश पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत राज्यभर में 37 करोड़ 21 लाख 40 हजार 925 पौधे रोपे गए जो प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
          सीएम योगी ने अयोध्या के रामपुर हलवारा में सरयू नदी के किनारे त्रिवेणी वाटिका में बरगद, नीम और पीपल के पौधे रोपकर एक पेड़ मां के नाम महाभियान की शुरुआत की। इस दौरान लगाए पौधों को उन्होंने भगवान श्रीराम, धरती माता और जन्मदायिनी माता को समर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में एक्सप्रेसवे के किनारे हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। इसके बाद सीएम ने गोरखपुर जाकर पौधरोपण किया।
            अयोध्या में सोलर सिटी के पास दशरथ पथ पर जनसभा में सीएम ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की है। 2017 में जब भाजपा सरकार बनी, तब प्रदेश की नर्सरियों में सिर्फ पांच करोड़ पौधे थे। इस समय यह संख्या बढ़कर 52 करोड़ हो गई है। इसमें 10 गुना बढ़ोतरी हुआ है। इसी अवधि में 204 करोड़ पौधरोपण किया गया। इनमें से 75 फीसदी पौधे जीवित हैं। इसके चलते राज्य में पांच लाख एकड़ क्षेत्र में वनाच्छादन बढ़ा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों में यूपी का दूसरा स्थान है।

      सीएम ने कहा कि हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ चले हैं। योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को धरती माता और जन्म देने वाली मां के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने