अयोध्या में सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर ली सेल्फी।


        
            उ0प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक पौधा मां के नाम महा अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में किया। पूरा बाजार ब्लॉक के रामपुर हलवारा में विकसित किए गए त्रिवेणी वाटिका में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। योगी ने इस दौरान सेल्फी भी ली। 
            मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के बाद कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी दिए। वन विभाग सड़क किनारे 1.14 करोड़, एक्सप्रेसवे किनारे 2.50 लाख पौधे लगाएगा। 
            मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू किनारे आठ एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे त्रिवेणी वन में पौधरोपण किया। अभियान के तहत जनपद में 38 लाख 16 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। सरयू के किनारे आठ एकड़ क्षेत्र में रामपुर हलवारा गांव क्षेत्र में 14 हजार पौध रोपित कर त्रिवेणी वन की स्थापना होनी है। तीन पेड़, एक उद्देश्य- पृथ्वी को समृद्ध बनाने और एक पेड़ मां के नाम रोपित करने की थीम पर इस बार पौधरोपण का महाअभियान बुधवार को किया गया है। 

         इसमें वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव वन अनिल गर्ग ,प्रधान वन संरक्षक सुनील चौधरी समेत जिले के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने